Home » News » Mandi Rate » कपास के भाव में तेजी जाने आज का नरमा का भाव।

कपास का भाव में बढ़ोतरी, जाने आज का नरमा भाव

कपास का भाव बहुत ही तेजी से बदलता रहता है। अगर आप किसान हैं और मंडी भाव के बारे में जानकारी चाहते हैं तो आपको इस पेज पर कपास का भाव पता चल जायेगा।

किसान भाईयों कपास की फसल पककर तैयार हो गई है और देश भर के किसान कपास के भाव की जानकारी को लेकर चिंतित है। सभी किसान यह चाहते हैं कि उनको अपनी फसल का उचित भाव मिले इसलिए वे भाव की जानकारी देखकर ही फसल को बेचने जाते हैं।

इस वर्ष नरमा का भाव हर दिन 400-500 रुपए के मूल्य से कम और ज्यादा हो रहा है। सभी किसानों को इस बदलते भाव की जानकारी हम यहाँ देंगे ताकि आपको आपकी फसल का सही और अधिकतम मूल्य प्राप्त हो।

दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते हैं कि फसल का भाव बहुत बार फसल की पैदावार पर भी निर्भर करता है लेकिन इस बार कि बात करें तो मात्रा से अधिक वर्षा होने से इस बार कपास की फसल पर बहुत प्रभाव पड़ा है और फ़सल पिछले वर्षों की तुलना में कम हुई है।

इस बार देश भर की मंडियों से खबर ये हैं कि बार नरमा का भाव में बढ़ोतरी होगी जो किसानों के लिए एक अच्छी ख़बर है। आपको इस वेबसाइट पर हर दिन का नरमा का भाव मिलता रहेगा जोकि हर दिन कम या ज्यादा होता रहता है तो इस वेबसाइट को आप हमेसा देखते रहे ताकि आपको कपास के भाव की उचित जानकारी मिलती रहे।

कपास का भाव – नरमा भाव की लिस्ट

मंडी लिस्ट कपास का भाव
हरियाणा की रोहतक मंडी 9,520 रूपए प्रति क्विंटल
ऐलनाबाद कपास की मंडी 9,560 रूपए प्रति क्विंटल
जामनगर मंडी 10,960 रूपए प्रति क्विंटल
भावनगर मंडी 10,950 रूपए प्रति क्विंटल
फतेहाबाद – हरियाणा मंडी 9,570 रूपए प्रति क्विंटल
आंध्रप्रदेश मंडी 9,950 रूपए प्रति क्विंटल
हिसार मंडी 9,550 रूपए प्रति क्विंटल
महाराष्ट्र मंडी 12,000 रूपए प्रति क्विंटल
गोंडल मंडी 11,000 रूपए प्रति क्विंटल
गुजरात अमरेली मंडी 10,010 रूपए प्रति क्विंटल
भेसान मंडी 10,950 रूपए प्रति क्विंटल
हरियाणा मेहम कपास मंडी 9,510 रूपए प्रति क्विंटल
आदमपुर कपास मंडी 9,550 रूपए प्रति क्विंटल
रतिया मध्यम कपास मंडी 9,580 रूपए प्रति क्विंटल
राजकोट मंडी 11,000 रूपए प्रति क्विंटल
धोराजी मंडी 10,920 रूपए प्रति क्विंटल
महुवा स्टेशन रोड गुजरात मंडी 10,040 रूपए प्रति क्विंटल
हरियाणा की सिरसा मंडी (मध्यम कपास) 9,540 रूपए प्रति क्विंटल

cotton_price_update

किसानों के लिए राय

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि फसलों में आने वाली बीमारी किसानों की सबसे बड़ी समस्या है। पिछली बार गुलाबी सूंडी ने कपास की खड़ी की खड़ी फसल खराब कर दी थी और लाखों किसानो को बहुत नुकसान हुआ था।

तो किसान भाईयों इस बार समय रहते अपने खेतों में उचित दवाईओं का छिड़काव जरूर करें ताकि आपकी फसल को कोई नुकसान ना पहुँचे। क्योंकि खुशहाल किसान ही देश को खुशहाल बनता है।

उमीद्द करते हैं हमारी कपास भाव से जुड़ी यह जानकारी आपको आपकी फसल का उचित मूल्य दिलवाने में मदद करेगी। किसी भी सुझाव के लिए आप हमें कमेंट कर सकते हैं।

Leave a Comment